खेल

DC vs LSG IPL 2023:  'वुड की रफ्तार, ड्रॉप कैच...', लखनऊ के खिलाफ दिल्ली कैपिटल्स की हार की रहे ये पांच बड़े कारण

LSG vs DC: लखनऊ सुपर जाएंट्स ने होमग्राउंड पर दिल्ली को 50 रन से हराया, मार्क वुड ने लिए पांच विकेट

 

Lucknow vs Delhi IPL 2023 : 

आईपीएल के 16वें सीजन का तीसरा मुकाबला लखनऊ सुपर जाएंट्स और दिल्ली कैपिटल्स के बीच खेला गया। लखनऊ ने अपने होमग्राउंड पर दिल्ली पर 50 रन से बड़ी जीत हासिल की। दिल्ली ने मैच में टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी का फैसला किया है। लखनऊ ने 20 ओवर में छह विकेट पर 193 रन बनाए। जवाब में दिल्ली की टीम 20 ओवर में नौ विकेट पर 143 रन ही बना सकी।

लखनऊ सुपर जाएंट्स को सबसे बड़ी सफलता आवेश खान ने दिलाई। उन्होंने 16वें ओवर की आखिरी गेंद पर दिल्ली कैपिटल्स के कप्तान डेविड वॉर्नर को आउट कर दिया। वॉर्नर 48 गेंद पर 56 रन बनाकर आउट हुए। उन्होंने अपनी पारी में सात चौके लगाए। दिल्ली ने 16 ओवर में सात विकेट पर 113 रन बना लिए हैं। अक्षर पटेल और कुलदीप यादव क्रीज पर हैं।