राजनीतिक

विजय दशमी पर भाजपा का रावण के रूप में दहन करना हिंदू धर्म का अपमान: चंदन बिष्ट

विजय दशमी के पर्व पर भाजपा का पुतला रावण के रूप मे दहन करने पर भाजपा प्रदेश सह मीडिया प्रभारी चन्दन सिंह बिष्ट ने कांग्रेस के इस कृत्य की कड़ी आलोचना की।
श्री बिष्ट ने इसको हिन्दू आस्था का अपमान बताया है। विजय दशमी का पर्व असत्य पर सत्य की विजय का पर्व हैँ। इसका राजनैतिक उद्देश्य की पूर्ति के लिए नहीं उपयोग नहीं करना चाहिए, यह हिन्दू धर्म की आस्था का अपमान हैँ।
भाजपा सह मीडिया प्रभारी श्री बिष्ट ने कहा कि धामी सरकार के नेतृत्व में प्रदेश मे चाहुमुखी विकास हो रहा हैँ, भ्रष्टाचार पर कड़ी चोट की जा रही हैँ। मुख्यमंत्री विकास के सभी कार्यों का स्थलीय निरीक्षण कर रहे हैँ।